College Logo

Sheodeni Ram Ayodhya Prasad College, Bara Chakia

( A Constituent Unit of B.R.A. Bihar University, Muzaffarpur )

पी.जी. की पढ़ाई प्रारंभ करने हेतु एस.आर.ए.पी. महाविद्यालय में जाँच समिति का आगमन

29 January 2026
एस.आर.ए.पी. महाविद्यालय में आज विश्वविद्यालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय जाँच समिति का आगमन हुआ। समिति के महाविद्यालय परिसर में पहुँचने पर छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
इसके पश्चात प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य डॉ राम नरेश पंडित 'रमण' एवं महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा समिति का गरिमामय स्वागत किया गया। जाँच समिति ने महाविद्यालय के शैक्षणिक, भौतिक एवं प्रशासनिक संसाधनों का विस्तार से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कक्षा कक्षों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, अभिलेखों, शिक्षकों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया गया। महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पी.जी.) की पढ़ाई प्रारंभ करने के संबंध में जाँच समिति ने संतोष व्यक्त करते हुए सकारात्मक संकेत दिया।

साथ ही समिति द्वारा कुछ आवश्यक सुझाव भी दिए गए, जिनके शीघ्र अनुपालन का आश्वासन महाविद्यालय प्रशासन द्वारा दिया गया।

जाँच समिति के इस दौरे से महाविद्यालय परिवार में उत्साह का वातावरण है। महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही महाविद्यालय में पी.जी. कक्षाओं के संचालन की स्वीकृति प्राप्त होगी, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।